नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की टिप्पणी पर बीजेपी पहले से ही निंदा कर रही है। वहीं अब कांग्रेस के ही सांसद शशि थरूर ने चिदंबरम को जवाब देते हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के फायदे गिनाए हैं। शशि थरूर ने ब्रिक्स के फायदे गिनाते हुए कहा, यह ग्लोबल साउथ के लिए एक बड़ा मंच है। आप सबको पता है कि ग्लोबल साउथ में 100 से ज्यादा देश हैं लेकिन इनमें भी 11 मुख्य देश हैं। ये देश मिलकर विचारों की विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस खास समय पर भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है। थरूर ने कहा, यह समूह यानी ब्रिक्स के11 देश दुनिया की जीडीपी के 41 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस शिखर सम्मेलन का बहुत महत्व है। बाकी दुनिया को भी इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही दर्जनों राष्ट्र...