नई दिल्ली, जून 23 -- 9:05 AM : ईडी चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर मदुरई समेत कम से कम 18 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ियों को लेकर छापेमारी जारी है। साल 2017 में सीसीबी ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद 2021 में ईडी ने चार्जशीट फाइल की थी। 8:25 AM: सीबीआई ने आज सुबह ही हरियाणा के IAS पंकज अग्रवाल को गिरफ़्तार कर लिया है। वह IDFC फ़र्स्ट बैंक की चंडीगढ़ के सेक्टर 32 ब्रांच में मौजूद हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (HSAMB) के अकाउंट से सरकारी फ़ंड के ग़लत इस्तेमाल के मामले में अरेस्ट हुए हैं। उस समय वे स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव थे। आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 8:10 AM: मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून आगे बढ़ रहा है और अगले 4...