नई दिल्ली, जून 22 -- 11:23 AM- महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक का कहना है, 'आज दोपहर 3 बजे छह सांसद आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल होंगे। इससे हमारे सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। इसने शिवसेना की ताकत को और बढ़ा दिया है।' 11:21 AM- बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन मारा गया। बीती रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हो गई है। ललन सिंह उत्तर प्रदेश और बिहार में कई सनसनीखेज मामलों में वांटेड था। 10:05 AM- सांसद शशि थरूर द्वारा जम्मू-कश्मीर में सामान्य होते हालातों की तारीफ करने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर के बयान हजम नहीं हो रहे हैं। वह कांग्रेस में रहकर भी सबसे पहले एक राष्ट्रवादी नेता हैं। जब भी उन...