नई दिल्ली, जून 19 -- 10:09 AM- शिवसेना (UBT) में राजनीतिक हलचल पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'हर सांसद स्वतंत्र है। वे किसी में भी अपना विलय कर सकता है। उन लोगों ने स्पीकर को पत्र लिखा है। स्पीकर उनको अनुमति दे देंगे।' 9:25 AM- मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि शुक्रवार को शिवसेना के स्थापना दिवस पर बागी सांसदों को शामिल नहीं किया जाएगा। 9:11 AM- हर्षित राणा को इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीसरे वनडे के लिए स्क्वॉड में चुना गया है। बीसीसीआई ने रिलीज जारी कर इसका ऐलान किया है। राणा की अचानक टीम में एंट्री हुई है। 8:19 AM- शिवसेना विधायक मनीषा कायंदे ने कहा, '...कल शिवसेना UBT के सांसदों की बैठक बुलाई गई थी और उसमें 6 लोग नहीं गए...अब उनका इसको लेकर क...