नई दिल्ली, जून 20 -- 20 June Latest News Updates Breaking News: आज, 20 जून 2026 का दिन देश-दुनिया में सियासत से लेकर खेल के मैदान तक कई अहम हलचलों का गवाह बन रहा है। एक तरफ जहां देश के करोड़ों किसानों के खातों में 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 23वीं किस्त का पैसा पहुंचने वाला है, वहीं बिहार और उड़ीसा के सियासी गलियारों में भी पारा गरमाया हुआ है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में कड़े प्रशासनिक एक्शन से लेकर महिला टी-20 और फीफा वर्ल्ड कप के रोमांच तक, जानिए देश और दुनिया की वो तमाम बड़ी और ताजा खबरें जो आज दिन भर सुर्खियों में छाई रहेंगी। 11:00 AM- 'थाली और चम्मच' लेकर आने की अपील: इस प्रदर्शन का सबसे चर्चित हिस्सा 'थाली और चम्मच' है। अभिजीत दिपके ने 'चलो दिल्ली' का नारा देते हुए सभी समर्थकों से जंतर-मंतर पर अपने साथ थाली और चम्मच लेकर आने को कहा है।...