नई दिल्ली, मार्च 15 -- BRABU News: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी(BRABU) में सीनेट की बैठक हंगामेदार रही। कालेजों की संबद्धता में मानकों को ताक पर रखना, सदन की कार्यवाही में मीडिया के प्रवेश पर रोक और रिटायर प्रोफेसर को विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने जैसे मुद्दों पर सीनेटरों ने करीब 30 मिनट तक हंगामा किया। पूर्व प्रॉक्टर वीएस राय को नैक सलाहकार बनाए जाने पर सवाल उठाया गया। कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय से जवाब से सीनेटर संतुष्ट नहीं हुए। आरोप लगाया जा रहा है कि कुलपति ने रिश्तेदारी निभाने के लिए नियम-परिनियम को ताक पर रख दिया। शनिवार को सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित सीनेट हॉल में बीआरएबीयू सीनेट की मीटिंग हुई। बैठक काफी हंगामेदार रही। यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रॉक्टर प्रो. विनय शंकर राय को नैक का सलाहकार बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.