प्रमुख संवाददाता, मार्च 17 -- बीआरएबीयू में 30 हजार छात्रों के बिना रजिस्ट्रेशन ही परीक्षा पास करने का मामला सामने आ रहा है। ये छात्र वर्ष 2016-17 के हैं। इन छात्रों के रजिस्ट्रेशन के रिकार्ड नहीं मिल रहे हैं। विवि के कर्मचारियों ने इसमें बड़े फर्जीवाड़े की आंशका जतायी है। सभी छात्र संबद्ध कॉलेज के हैं। सूत्रों के मुताबिक जिस रजिस्टर पर छात्रों के रजिस्ट्रेशन का ब्योरा लिखा रहता है, वहां से वर्ष 2016-17 के छात्रों का ब्योरा गायब है। ब्योरा नहीं मिलने से यह पता नहीं चल पा रहा है कि जिन छात्रों को डिग्री जारी की गई वह बीआरएबीयू के हैं भी या नहीं। पिछले दिनों परीक्षा विभाग में पुराने छात्रों के रजिस्ट्रेशन की जांच की गई थी, इस जांच में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।कुछ छात्रों के रजिस्ट्रेशन नंबर गलत मिले सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों कुछ छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.