BPSSC : बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा आज, 6 गुना का होगा चयन, 1799 पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्ली, मई 27 -- बिहार पुलिस में अवर निरीक्षक (दारोगा) के 1799 पदों पर बहाली को लेकर 27 मई को मुख्य लिखित परीक्षा होगी। पटना सहित पांच जिलों में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने बताया कि पटना के 24, गया के 10, दरभंगा के 10, पूर्णिया के सात और भागलपुर के आठ केंद्रों पर परीक्षा की पूरी तैयारी की गयी है। मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के छह गुना अभ्यर्थियों का चयन आरक्षण कोटिवार मेधानुसार किया जाएगा। आयोग की ओर से परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 8:30 बजे तय की गई है। दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी और इसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 01:00 बजे रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.