नई दिल्ली, मार्च 19 -- BPSC TRE 4 Vacancy : चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रकिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बार रिक्तियां जिलावार निकाली जाएंगी। अभ्यर्थियों की मेधा के अनुसार जिला अवांटित होगा। बीपीएससी की ओर से मांगे जाने वाले आवेदन में अभ्यर्थियों को तीन नहीं, बल्कि इस बार 38 जिलों का विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। वैसे अभ्यर्थी जो जिला का विकल्प नहीं चुनेंगे, उनका चयन किसी भी जिले के लिए नहीं होगा। रिजल्ट की मेधा सूची के अनुसार अभ्यर्थियों का जिला अवांटित किया जाएगा। इसमें आरक्षण रोस्टर का भी पालन होगा। जिस जिले में जितनी रिक्तियां होंगी, उसी के अनुरूप मेधा सूची में अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। टीआरई- 4 में अल्फावेट वाले सिस्टम को हटाने की तैयारी है। ताकि बाद में ट्रांसफर जैसी समस्याएं कम से कम आए। जिन अभ्यर्थियों को जो जिल...