वरीय संवाददाता, फरवरी 13 -- बिहार में बीपीएससी शिक्षक भर्ती के चौथे चरण में सबसे अधिक वैकेंसी उच्च माध्यमिक में होगी। उच्च माध्यमिक के अलग-अलग विषयों को मिलाकर करीब 16,774 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सबसे अधिक सीटें रसायन शास्त्र विषय में हैं। इसमें 3811 रिक्तियां हैं। दूसरे स्थान पर मनोविज्ञान विषय में 1775 रिक्तियां है। भौतिकी विषय में 1718 रिक्तियां हैं। अंग्रेजी विषय में भी 1358 और वनस्पति विज्ञान में 1176 सीटें हैं। शेष अन्य विषयों में हजार से नीचे रिक्तियां हैं। जानकारी के अनुसार प्राइमरी (कक्षा 1-5) में 10,778 पद, मिडिल (कक्षा 6-8) 8,563 पद, हाईस्कूल (कक्षा 9-10) 9,083 पद और इंटर 16,774 पद (सबसे अधिक) सीटें हैं। चौथे चरण में शिक्षा विभाग में कुल 45,198 रिक्तियां भेजी हैं। अन्य विभागों को मिलाकर कुल 46 हजार रिक्तियों पदों पर बहाली होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.