पटना, जुलाई 29 -- बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीपीएससी टीआरई 4 के तहत होने वाली शिक्षक भर्ती के पदों की संख्या का ऐलान कर दिया है। टीआर 4 में कुल 32388 टीचर की बहाली की जाएगी। सम्राट सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को इसकी अधियाचना भेज दी है। अब आयोग जल्द ही टीआरई-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करेगा। सीएम ने कक्षा वर्ग के अनुसार पदों की संख्या भी बताई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार क...