BPSC TRE 4 भर्ती में बढ़ सकते हैं टीचर के पद, शिक्षा विभाग ने मांगी जानकारी, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ा?
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 8 -- बीपीएससी टीआरई-4 में शिक्षक नियुक्ति की सीटें बढ़ सकती हैं। चौथे चरण की टीचर भर्ती में पुराने खाली पदों को भी शामिल किया जाएगा। बिहार शिक्षा विभाग ने इसकी पहल शुरू कर दी है। इसके तहत कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए शिक्षक बहाली की संशोधित वैकेंसी बीपीएससी को भेजी जाएगी। यही नहीं, इनमें बैकलॉग पदों की भी गणना होगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) शिक्षकों के विषयवार खाली पदों की संशोधित जानकारी मांगी है। टीआरई 3 के बाद बचे रिक्त पदों का आरक्षण समायोजन कराने का भी निर्देश दिया गया है। ऐसे में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE 4) के नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.