BPSC TRE 4 की अधियाचना 10-15 दिन में भेजेगी सरकार, शिक्षा मंत्री ने बताया कब जारी होगा नोटिफिकेशन
पटना, जून 2 -- बिहार लोक सेवा आयोग के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4) के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार की सम्राट चौधरी सरकार अगले 10-15 दिनों में टीआरई-4 की अधियाचना बीपीएससी को भेज देगी। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग वैकेंसी की पूरी जानकारी जुटा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि अगले महीने यानी जुलाई 2026 में बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में शिक्षक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। हर साल कम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.