पटना, अगस्त 27 -- बिहार में आंदोलन कर रहे छात्रों की सम्राट सरकार से सहमति बन गई है। बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। पीटी और मेंस, दो अलग-अलग एग्जाम नहीं होंगे। पटना में गुरुवार को छात्र नेताओं की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। इसमें कुल 10 बिंदुओं पर सहमति बनाई गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद यह ऐलान किया है। सरकार की इस घोषणा के बाद पटना के गर्दनीबाग में आंदोलन कर रहे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से आंदोलन खत्म करने पर भी हामी भरी है। सीएम सम्राट ने गुरुवार शाम कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर रही है। अब छात्रों की मांगों के संबंध में निर्णय लिया गया है कि इस बार की TRE-4 परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए ह...