BPSC TRE-4 : छात्र नेता सौरव कुमार को पुलिस ने उठाया, अशोक राजपथ बनी छावनी; शिक्षक भर्ती के लिए फिर आंदोलन
पटना, मई 20 -- BPSC TRE-4: बिहार में बीपीएससी टीआरई 4 के अभ्यर्थी आर-पार के मूड में हैं। परीक्षा की अधिसूचना जारी होने में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने हाल ही में पटना की सड़कों पर प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर आज यानी बुधवार को अभ्यर्थियों ने पटना में महाआंदोलन का ऐलान किया है। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे पटना कॉलेज से एक मार्च निकलाने वाले थे। यह मार्च डाकबंगला चौराहे तक जाना है। इस प्रदर्शन से पहले पुलिस भी पूरे ऐक्शन में है। टीआरई 4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पुलिस ने छात्र नेता सौरव कुमार को उठा लिया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि अशोक राजपथ को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांधी मैदान और उसके आसपास पुलिस मुस्तैद है। अभी छात्रों का हुजूम प्रदर्शन करने के लिए पटना कॉलेज के पास उमड़ रही है। उतनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.