BPSC TRE 4: बीपीएससी टीआरई विज्ञापन देख भड़के अभ्यर्थी, 2 मांगों को लेकर सत्याग्रह शुरू
पटना, अगस्त 19 -- बीपीएससी टीआरई 4 की अधिसूचना जारी होने के बावजूद गर्दनीबाग धरना स्थल पर मंगलवार को छात्रों का सत्याग्रह शुरू हो गया। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने धरना दिया और कहा कि जब तक टीआरई 4 की परीक्षा को दो चरणों की बजाय एकल चरण (सिंगल एग्जाम) में नहीं बदला जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 21 अगस्त से अनशन पर बैठ जाएंगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के तीन चरणों की परीक्षाएं एकल चरण में होती आई हैं, लेकिन इस बार बीपीएससी ने टीआरई 4 के लिए दो-चरणीय प्रणाली (प्रारंभिक व मुख्य) लागू कर दी है। इससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि हमारी मांग स्पष्ट है कि टीआरई 4 एकल परीक्षा के रूप में होनी चाहिए। सरकार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.