BPSC TRE-4: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में एक ही परीक्षा होगी, आवेदन की तारीख भी आ गई
वरीय संवाददाता, सितम्बर 23 -- बिहार लोक सेवा आयोग ( ) ने मंगलवार को चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) का संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया। विज्ञापन के अनुसार शिक्षक भर्ती के लिए एक ही परीक्षा होगी। हालांकि, निगेटिव मार्किंग को बरकरार रखा गया है। परीक्षा में हर प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। इन पांच विकल्पों में एक भी विकल्प का चयन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का एक तिहाई अंक कटेगा। साथ ही हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती होगी।आयोग की ओर जारी सूचना के मुताबिक चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी। आयोग ने आवेदन की तिथि भी घोषित कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी 26 अक्त्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 25 सितंबर से 25 अक्तूबर तक होगा। आयोग ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.