नई दिल्ली, जून 18 -- क्या बीटेक, डीएलएड रेगुलर और सीटीईटी पेपर-2 क्वालिफाइड अभ्यर्थी बीपीएससी टीआरई में कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकता है? इस सवाल पर सीनियर करियर काउंसलर संजीव कुमार आचार्य ने कहा कि बीटेक डिग्री, नियमित डीएलएड और सीटीईटी पेपर-II योग्यता रखने वाले कई अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वे मिडिल स्कूल स्तर (कक्षा 6 से 8) में गणित एवं विज्ञान शिक्षक के पदों के लिए पात्र हैं। बिहार में कक्षा 6 से 8 के गणित और विज्ञान शिक्षक पदों के लिए आमतौर पर स्नातक डिग्री, टीचर ट्रेनिंग (डी.एल.एड./बी.एड.) और सीटीईटी/ एसटीईटी पेपर-II की योग्यता जरूरी होती है। हालांकि, कुछ भर्ती प्रक्रियाओं में बीटेक या बीई डिग्रीधारकों को भी इन पदों के लिए पात्र माना गया है। यानी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अभ्...