प्रमुख संवाददाता, अगस्त 21 -- आरक्षित पद पर नियुक्त बिहार के बाहर के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी। आरक्षित पद पर बिहार के बाहर की महिलाओं की नियुक्ति मामले में कार्रवाई शुरू की गई है। मुजफ्फरपुर जिले की एक दर्जन से अधिक महिला शिक्षकों की नौकरी जाएगी। जांच में धराए इन शिक्षकों से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। महिलाओं के आरक्षित पद पर सूबे के बाहर की महिलाओं की नियुक्ति हुई है। सभी प्रखंड में इसे लेकर जांच कराई गई थी। इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति को लेकर जिले के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की है।ओडिशा-यूपी के अभ्यर्थियों को मिला आरक्षित कोटि का लाभ ओडिशा से यूपी तक के अभ्यर्थियों को आरक्षित कोटि का लाभ मिला है। बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति में रिजल्ट से काउंसिलिंग तक कई स्तर पर गड़बड़ी हुई है। इस गड़बड़ी के कारण जिले ...