नई दिल्ली, अगस्त 21 -- बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर से निम्नवर्गीय लिपिक यानी एलडीसी बनने का सपना संजोए बैठे हजारों अभ्यर्थियों को गहरा झटका दिया है। आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस में साफ कर दिया है कि विज्ञापन संख्या- 43/2025 के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया की टंकण एवं कम्प्यूटर जांच परीक्षा को तकनीकी वजहों से रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसके साथ-साथ दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई है जो पहले ही पूरी हो चुकी थी। गौरतलब है कि बीपीएससी कार्यालय, पटना में निम्नवर्गीय लिपिक के खाली पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इस भर्ती में उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा पास करने के बाद टंकण एवं कम्प्यूटर जांच परीक्षा से गुजरना होता है, जो इस पद के लिए बेहद अहम मानी...