नई दिल्ली, जून 1 -- BPSC 72nd CCE 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से समाप्त हो चुकी है। इस बार राज्य के प्रशासनिक पदों पर आसीन होने के लिए छात्रों के बीच अभूतपूर्व प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, निर्धारित आवेदन अवधि के दौरान आयोग को लगभग 5 लाख 15 हजार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो कि एक नया कीर्तिमान है।71वीं परीक्षा के मुकाबले आवेदकों की संख्या में भारी उछाल इस वर्ष आए आवेदनों की संख्या ने पिछले साल के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि आयोग द्वारा इससे पूर्व आयोजित की गई 'एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा' के लिए लगभग 4,71,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन कि...