BPSC 70th: सागरथ के पूर्व मुखिया के बेटे सोमनाथ ने बीपीएससी में मारी बाजी, 5-7 घंटे करते थे रोज पढ़ाई
नई दिल्ली, जून 21 -- कदवा प्रखंड के सागरथ पंचायत के पूर्व मुखिया रामनाथ मंडल के पुत्र सोमनाथ (22) ने बीपीएससी की परीक्षा में 1467 वां स्थान प्राप्त कर सफलता पायी है। सोमनाथ की सफलता के साथ पूरे कदवा प्रखंड में खुशी की लहर है। पूर्व मुखिया के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सफल छात्र सोमनाथ ने बताया कि माता जुली देवी (आंगनबाड़ी सेविका) पिता के मार्गदर्शन और दादा स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मंडल के आशिर्वाद से यह सफलता पायी है।सोमनाथ की पढ़ाई- लिखाई सोमनाथ ने कटिहार के कुम्हड़ी से प्रारंभिक शिक्षा पायी है। इसके बाद 2016 में सीबीएसई बोर्ड से दसवीं की। 2023 में स्नातक पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया से जुलॉजी विषय से की। सोमनाथ ने बताया कि हर दिन पांच से सात घंटे की तैयारी में लगा रहा हूं। उन्होंने तैयारी करने वाले छात्रों से कहा कि स्वध्याय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.