BPSC 70वीं में पूर्णिया के अस्मित कुमार DSP पद पर चयनित, मिली 158वीं रैंक; पिता हैं प्रोफेसर
नई दिल्ली, जून 21 -- पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत देवड़ी गांव के होनहार युवा अस्मित कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में 158वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित होकर पूरे सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से देवड़ी गांव, बड़हरा कोठी और पूरे पूर्णिया जिले में खुशी का माहौल है। अस्मित कुमार के पिता मनोज कुमार यादव पेशे से आरकेके कॉलेज पूर्णिया में प्राध्यापक हैं और माता अंजनी कुमारी मध्य विद्यालय भतसारा में प्रधानाध्यापिका हैं।युवाओं के मिलेगी प्रेरणा परिवार के संस्कार, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर अस्मित कुमार ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बड़हरा कोठी और देवड़ी गांव के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.