BPSC 70वीं परीक्षा की फर्जी आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल, आयोग ने दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की फर्जी उत्तरपुस्तिका सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का एक मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वहीं, इस घटना पर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने दुख जताते हुए इसे अभ्यर्थियों को गुमराह करने की कोशिश बताई है। इस संबंध में आयोग के विधि पदाधिकारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करायी है।आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग आरोपित की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में आयोग ने कहा है कि सोशल मीडिया पर बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की फर्जी उत्तरपुस्तिका का एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। इसमें 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के रैंक-3 के अभ्यर्थी की सामान्य अध्ययन-2 की उत्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.