BPSC 70वीं के नतीजों में कैमूर का जलवा, दो बने डीएसपी, एक को मिला ईओ का पद
नई दिल्ली, जून 21 -- कहते हैं कि अगर आपके इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इसी बात को सच कर दिखाया है बिहार के कैमूर जिले के तीन होनहार युवाओं ने। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के नतीजे जैसे ही सामने आए, कैमूर जिले में जश्न का माहौल बन गया। अभिनव कुमार सिंह, अतुल कुमार और अमन मल्होत्रा ने अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर फख्र से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे जिले के लिए एक बड़ी और शानदार मिसाल कायम की है। जैसे ही बीपीएससी के रिजल्ट की खबर कैमूर पहुंची, लोगों के चेहरों पर खुशी साफ छलकने लगी। गांव की चौपालों से लेकर शहर के चौक-चौराहों तक, हर तरफ बस इन्ही तीन होनहार युवाओं की चर्चा है। किसी के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है, तो कोई खुशी-खुशी अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.