नई दिल्ली, मई 25 -- BPSC 33rd bihar judicial service preliminary exam postponed : बिहार न्यायिक सेवा की तैयारी में दिन-रात जुटे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बुधवार की सुबह बड़ी खबर लेकर आई। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है। यह परीक्षा 3 जून 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला जारी नोटिस के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान 22 मई 2026 को अंतरिम आदेश पारित किया गया था। उसी आदेश के आलोक में बिहार लोक सेवा आयोग ने 3 जून को होने वाली प्रारंभिक प...