BPSC से नीट तक सेटिंग का शातिर BARC कर्मी नालंदा का रौशन, लड़की को पास कराने में फंस गया
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- BPSC/NEET Setter Arrested: बीपीएससी की एईडीओ (सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी) परीक्षा पेपर लीक मामले में मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से गिरफ्तार तकनीकी सहायक रौशन कुमार ने एईडीओ समेत आधा दर्जन परीक्षाओं में धांधली कराई। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की पूछताछ में नालंदा के नूरसराय निवासी रौशन ने स्वीकार किया है कि उसने नीट-यूजी 2023, केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से आयोजित रेडियो ऑपरेटर परीक्षा, मद्य निषेध परीक्षा, बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से आयोजित अमीन बहाली परीक्षा और झारखंड की सीजीएल परीक्षा में भी गड़बड़ी कराई। ईओयू की ओर से बताया गया है कि रौशन कुमार स्वयं भी एईडीओ का परीक्षार्थी था और उसका परीक्षा केंद्र मोतिहारी में था। अपने परीक्षा केंद्र के लिए उसने बायोमेट्रिक स्टाफ के जरिए सेटिंग की थी। वह नालंदा के अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.