नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- क्या आप बिहार में अफसर बनने का ख्वाब देख रहे हैं? तो आपको अपनी तैयारी का गियर अब पूरी तरह से बदलना होगा। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने काम करने के तौर-तरीकों में एक ऐसा क्रांतिकारी बदलाव किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अब BPSC के इंटरव्यू रूम का नजारा पहले जैसा नहीं रहेगा। प्रशासनिक सुधारों को और गहराई देने की कवायद में आयोग ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर कदम बढ़ाते हुए अपने इंटरव्यू पैनल में सीधे तौर पर मौजूदा IAS और IPS अफसरों को शामिल करने का फैसला किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो यह नया नियम भविष्य की कोई योजना नहीं है, बल्कि इसे जमीन पर उतारा जा चुका है। 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के मौजूदा इंटरव्यू राउंड से ही इस नए बदलाव को लागू कर दिया गया है। जनवरी के महीने में...