पटना, मई 1 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने अपनी भर्ती परीक्षाओं में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) जैसा नियम लागू कर दिया है। बीपीएससी ने अपनी मल्टीपल चॉइस प्रश्न आधारित भर्ती परीक्षाओं की उत्तर प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब तक प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प (ए, बी, सी, डी) दिए जाते थे और अभ्यर्थियों के लिए किसी एक विकल्प का चयन करना अनिवार्य नहीं था। इसके चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कई प्रश्नों को अनुत्तरित छोड़ देते थे, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ता था। लेकिन अब नए नियमों के अनुसार अब प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प (ए, बी, सी, डी, ई) उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें 'ई' विकल्प का अर्थ 'प्रयास नहीं किया गया' (नॉट अटेम्प्ड) होगा। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर देना चाहता है, तो उसे ए, बी, सी, या डी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.