BPSC भर्ती को लेकर वायरल हुआ नोटिस फर्जी, आयोग ने चेताया- आवेदन की तारीखों पर न करें भरोसा
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC एक बार फिर सुर्खियों में है। मगर इस बार वजह कोई नई भर्ती नहीं बल्कि एक फर्जी सूचना है जिसने उम्मीदवारों के बीच खलबली मचा दी। दरअसल सोशल मीडिया पर विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत विद्यालय अध्यापक पदों की भर्ती से जुड़ा एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तारीखें बताई गई थीं। लेकिन आयोग ने साफ कर दिया है कि यह नोटिस पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है और इसे BPSC ने जारी नहीं किया। आयोग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए इस बारे में स्पष्टीकरण जारी करते हुए उम्मीदवारों को आगाह किया। आयोग की तरफ से यह बताया गया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सूचना में शिक्षा विभाग और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.