नई दिल्ली, अगस्त 14 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में पिछले आठ-नौ महीने में करीब दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और साढ़े छह लाख को रोजगार मिला है। वर्ष 2025 से 2030 तक एक करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है, जिसे राज्य सरकार निश्चित रूप से प्राप्त करेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल 2,027 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ये सभी सरकार के 25 विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से कुछ अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा। उसके बाद समारोह में मौजूद कई मंत्रियों के हाथों भी नियुक्ति ...