नई दिल्ली, मई 18 -- बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने अपनी एमसीक्यू आधारित परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। आयोग ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ सवाल छोड़ देना आसान नहीं होगा। अगर कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का जवाब नहीं देना चाहता है, तो उसे E विकल्प चुनना होगा, जिसका मतलब होगा प्रयास नहीं किया गया। यह नया नियम पहली बार 3 जून 2026 को होने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्री प्रतियोगिता परीक्षा में लागू किया जा रहा है।अब होंगे पांच विकल्प मिलेंगे अब तक परीक्षाओं में सवालों के लिए चार विकल्प A, B, C और D दिए जाते थे। लेकिन नए नियम के तहत अब पांचवां विकल्प E भी रहेगा। इस E विकल्प का इस्तेमाल उन उम्मीदवारों को करना होगा जो किसी सवाल का जवाब नहीं देना चाहते। यानी अगर किसी प्रश्न को छोड़ना है तो OMR शीट में E भरना अनिवार्य होगा।खाली...