BPSC ने जारी किए दो अहम परीक्षाओं के नतीजे, 181 उम्मीदवारों को मिली अगली प्रक्रिया में जगह
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 10 अगस्त का दिन अहम रहा। बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने दो अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं। आयोग ने विज्ञापन संख्या 37/2025 के तहत सहायक प्राशाखा पदाधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा के बाद 57 उम्मीदवारों की औपबंधिक सूची जारी की है, जिन्हें अब दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। वहीं विज्ञापन संख्या 38/2025 के तहत योजना एवं विकास विभाग में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 124 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।सहायक प्राशाखा पदाधिकारी भर्ती में 57 उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित बीपीएससी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 37/2025 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.