पटना, मई 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसके अंतर्गत हर साल कम-से-कम 20 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इसके लिए हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद तय है कि टीआरई 4 की नियुक्तियां भी जल्द ही शुरू हो जाएंगी। सीएम के इस ऐलान के बाद महीने भर से चौथी बिहार शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवा भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है बीपीएससी ने 46000 शिक्षक भर्ती की सूचना दी थी। शिक्षा विभाग ने भी 46000 शिक्षक भर्ती की अधियाचना भेजी थी। तो अब 20 हजार भर्ती क्यों हो रही। वैकेंसी क्यों घट रही है। TRE 4 में कम से कम 46000 सीटों पर भर्ती होना ही चाहिए। कई अभ्यर्थियों ने मांग की अगले साल जुलाई महीने...