वरीय संवाददाता, जनवरी 22 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के साक्षात्कार के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आयोग के मुताबिक एक महिला अभ्यर्थी ने अपने मूल रोल नंबर और प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ कर किसी अन्य चयनित महिला अभ्यर्थी के रोल नंबर का दुरुपयोग करते हुए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने का प्रयास किया। आयोग के अनुसार, साक्षात्कार के दौरान संदेह होने पर जब दोनों दस्तावेजों की गहन जांच की गयी, तो रोल नंबर और परीक्षा से संबंधित विवरणों में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित महिला अभ्यर्थी को तत्काल चिह्नित करते हुए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से अलग कर दिया गया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.