BPSC : बिहार के आंबेडकर स्कूलों में होगी 1000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, बीपीएससी को भेजी अधियाचना
नई दिल्ली, जून 5 -- बिहार में एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित डॉ आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में 1048 शिक्षकों की प्रधानाध्यापक एवं अध्यापक पद पर नियुक्ति होगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) कल्याण विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को नियुक्ति की अधियाचना भेज दी है। डॉ. आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में सफाई कर्मी, नाई, माली समेत कई कर्मियों के लिए 365 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। गुरुवार को एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने इसकी जानकारी दी। इसके पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में करीब चार घंटे तक समीक्षा बैठक हुई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि विभाग ने अगले एक सौ दिनों की कार्ययोजना तैयार की है। सभी प्रखंडों में डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास और सभी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.