नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित हुई। मुजफ्फर नगर जिले की कई परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक जांच बाधित रही। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे कर्मियों का ना नाम मैच हुआ और ना ही आधार नंबर। ऐसे में इन कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया गया। बुधवार को बीपीएससी अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर इस वजह से बायोमेट्रिक जांच भी बाधित रही। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति ऑफलाइन बनी। परीक्षा में पहली बार एक नई व्यवस्था की गई थी।बायोमैट्रिक जांच में गड़बड़ी प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों को बायोमेट्रिक जांच के लिए कर्मियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी। आयोग का सख्त निर्देश था कि सूची में जिसका नाम है, केवल उसी कर्मी को केंद्र पर आधार मिलान करने के बाद प्रवेश मिलेगा। जिला ...