Box Office Day 6: 100 करोड़ से कितनी दूर वेलकम दू द जंगल? अक्षय कुमार की फिल्म के लिए फीका रहा छठा दिन
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को रिलीज हुए आज 6 दिन हो गए हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई धीमी है। आज बुधवार को फिल्म ने 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। मंगलवार के मुकाबले आज फिल्म की कमाई कम हुई है। वेलकम बैक टू द जंगल की टोटल कमाई की बात करें तो छह दिन में फिल्म ने 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।छठे दिन कैसा रहा वेलकम टू द जंगल का हाल? वेलकम टू द जंगल की आज यानी बुधवार को रात 10 बजे तक 4.63 करोड़ की कमाई हुई है। sacnilk.com के मुताबिक, मंगलवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म का छह दिन का टोटल कलेक्शन 86.13 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है।आज कितनी रही शोज की ऑक्यूपेंसी आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 9.69 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 14.54 पर्सेंट रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.