नई दिल्ली, मई 27 -- आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई में डे5 को थोड़ी रिकवरी देखने मिला। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार ऊपर गया था, लेकिन चौथे दिन (सोमवार) को यह 50% से ज्यादा नीचे आ गया। उम्मीद के मुताबिक मंगलवार (डे5) को थोड़ी रिकवरी हुई, फिल्म को पांचवें दिन राहत की सांस आई है, क्योंकि अब यह धीरे-धीरे अपना बजट रिकवर करने के काफी करीब आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि IMDb पर 7 से ज्यादा की रेटिंग वाली इस फिल्म की अभी तक की कुल कमाई कितनी हो चुकी है और बीते मंगलवार को इसका बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा रहा।पति पत्नी और वो दो का डे5 नेट कलेक्शन मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। रिलीज के दिन (Day 1) इसने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। कमा...