नई दिल्ली, मई 25 -- बॉलीवुड एक्टर लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने रिलीज के बाद हर रोज कमाई में ग्रोथ दिखाई है। रविवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा 16% और चढ़ गया। हालांकि इस रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, लेकिन क्रिटिक्स के निगेटिव रिस्पॉन्स के बावजूद हर रोज कमाई का ग्राफ ऊपर चढ़ता गया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'चांद मेरा दिल' की अभी तक की कुल कमाई 11 करोड़ 10 लाख रुपये हो चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यही आंकड़ा 14 लाख के पार जा पहुंचा है।चांद मेरा दिल का डे3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ रुपये रही। रिलीज के दूसरे ही दिन कमाई में ग्रोथ देखने को मिली और शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 75 लाख रुपये हो गया था। फिल्म...