Box Office Day 3: सामंथा की फिल्म ने बना दिया रिकॉर्ड, 'मां इंति बंगारम' ऐसा करने वाली पहली फिल्म
नई दिल्ली, जून 22 -- सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म 'मां इंति बंगारम' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक फैमिली ड्रामा से एक्शन थ्रिलर तक का सफर तय करती इस फिल्म ने सामंथा रूथ प्रभु की पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मूवी ने साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस को एक नया अचीवमेंट दिलाया है। दरअसल 'मां इंति बंगारम' साल 2019 में आई 'ओह बेबी' की कमाई को पछाड़ते हुए सामंथा की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो मूवी बन गई है। यानि वो फिल्म जिसमें लीड रोल सामंथा के पास था।बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ अब बात कमाई की करते हैं। सिर्फ 2 दिन में करोड़ों कमाने वाली इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 43 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 5 करोड़ 35 लाख रुपये रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.