नई दिल्ली, जून 6 -- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही है। माउथ पब्लिसिटी की वजह से कमाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है। इसकी बड़ी वजह कोई खास कॉम्पटिशन नहीं होना और इसकी रेटिंग हाई होना भी है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 जून को रिलीज हुई है और पहले ही दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 9 करोड़ रुपये का बिजनेस पहले ही दिन कर चुकी है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्म 'पेद्दी' मौजूद है, लेकिन उसे क्योंकि निगेटिव रिव्यूज मिले हैं, तो ऐसे में वरुण धवन की फिल्म फायदा उठा सकती है।वर्ल्डवाइड कमाई और फिल्म की कहानी फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.6 है जो कि ...