नई दिल्ली, जून 19 -- डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा भी अबतक नहीं छू पाई है। दूसरे गुरुवार को फिल्म को झटका लगा है। बॉक्स ऑफिस पर दूसरे गुरुवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। वरुण धवन की फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 49.40 करोड़ हो गया है।दूसरे गुरुवार को कितनी हुई फिल्म की कमाई दूसरे गुरुवार यानी 18 जून को वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 90 लाख की कमाई की है। फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 11.70 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का दो हफ्तों का टोटल कलेक्शन 49.40 करोड़ (नेट) हो गया है। यह भी पढ़ें- 'है जवानी तो इश्क होना है' ने सबको पछाड़ा, दिलजीत और कंगना की फिल्म हुई पस्तफिल्म का विदेशों में कलेक्शन फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात क...