नई दिल्ली, जून 6 -- अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज हो चुकी है। यह एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाने से चूक रही है। फिल्म अभी 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म ने शुक्रवार को केवल 50 लाख की कमाई की।शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा है फिल्म का हाल? अनुराग कश्यप की फिल्म ने अबतक यानी शनिवार को शाम 7 बजे तक केवल 99 लाख (नेट) की कमाई की है। फिल्म की शनिवार की कमाई (खबर लिखे जाने तक) की बात करें तो फिल्म ने केवल 49 लाख (नेट) की कमाई की है। बंदर के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1.18 करोड़ की कमाई की है। अनुराग कश्यप की फिल्म आज रात तक 1 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। यह भी पढ़ें- जेल का 'बंदर' बन बॉबी देओल ने जीता दि...