नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Friday Box Office Report: मूवी लवर्स के लिए इस वक्त थिएटर में फिल्मों के कई ऑप्शन हैं। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर कई जबरदस्त फिल्में अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक तरफ जहां 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी', करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू की डायरेक्ट की मूवी 'वाइब' पहले से मौजूद थीं। वहीं, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।द वन ने पहले दिन की शानदार कमाई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों म...