नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- सोमवार को आमतौर पर फिल्मों की कमाई कम हो जाती है। वीकडे होने की वजह से थिएटर में कम ही लोग पहुंचते हैं। लेकिन फिल्म हनुमान अंश को पसंद करने वालों के लिए वीकडेज का भी कोई असर नहीं पड़ रहा है। वहीं थिएटर में अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन और कुनाल खेमू की वाइब जैसी फिल्में भी बनी हुई हैं। जानिए सोमवार को किस फिल्म ने कमाए कितने करोड़? वैसे फिल्मों की कमाई का आंकड़ा अगले शुक्रवार के बाद बदलने वाला है।क्योंकि थिएटर में अजय देवगन की दृश्यम 3 जैसी फिल्में आने वाली हैं। फिलहाल सोमवार के कलेक्शन को जानते हैं।हनुमान अंश लगातार कर रही है कमाई नीम करोली बाबा के जीवन पर एक ऐसी फिल्म बनी है जिसका कलेक्शन ट्रेड पंडितों को हैरान कर रहा है। सिर्फ 2 करोड़ के बजट में मेकर्स ने एक ...