नई दिल्ली, मई 18 -- खराब रिव्यूज के बावजूद 'भूत बंगला' को इसकी बड़ी स्टार कास्ट और प्रियदर्शन के नाम का फायदा मिला है। रिलीज के महीने भर बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। शनिवार की तुलना में बीते रविवार को फिल्म की कमाई में 35% का उछाल देखने को मिला। धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह 250 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ के करीब है। पहले दिन की तुलना में फिल्म के शोज काफी हद तक घट गए हैं, लेकिन अभी भी यह बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह अपना अस्तित्व बचाए हुए है।भूत बंगला डे 31 बॉक्स ऑफिस मालूम हो कि शुरू में फिल्म के 12 हजार से ज्यादा शोज एक दिन में चलाए जा रहे थे। वहीं वक्त के साथ इस फिल्म का चार्म फीका पड़ता चला गया और आज देशभर में इसके महज ढाई ...