नई दिल्ली, मई 24 -- Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम-3' एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती नजर आई है। सिनेमाघरों में गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ 85 लाख रुपये का दमदार कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे ही दिन कमाई का आंकड़ा भरभरा कर गिर पड़ा, और शुक्रवार की कमाई महज 11 करोड़ 05 लाख रुपये रह गई। यह सवाल उठने लगे कि क्या दृश्यम-3 इस फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्मों जैसा कमाल नहीं कर पाएगी? लेकिन तीसरे ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कमबैक करते हुए दिखा दिया है कि अभी तो इसमें बहुत जोर बाकी है।दृश्यम-3 बॉक्स ऑफिस डे3 शनिवार (डे3) को फिल्म की कमाई का ग्राफ 24% चढ़ गया। दृश्यम-3 की तीसरे दिन की कमाई 13 करोड़ 70 लाख रुपये रही है। बात टोटल कलेक्शन की करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दृ...