नई दिल्ली, जून 7 -- बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते बॉबी देओल की 'बंदर', वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' रिलीज हुई हैं। बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। लेकिन शुक्रवार की तुलना में शनिवार को किसकी कमाई का ग्राफ ज्यादा ऊपर गया? साथ ही कुल कमाई के मामले में कौन इन सभी में सबसे आगे है? इन सवालों के जवाब जानने के लिए चलिए डालते हैं एक नजर इन फिल्मों के बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर।खराब रिव्यू के बावजूद 'पेद्दी' का जलवा कायम सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी को भले ही खराब रिव्यूज मिले हों, लेकिन बावजूद इसके दर्शक इस फिल्म को हाथों-हाथ ले रहे हैं। पेड प्रिव्यू शोज से ही 21 करोड़ 83 लाख रुपये कमा चुकी पेद्दी ने पहले दिन 60 करोड़ 66 लाख रुपये, दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये और तीसरे ...