नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- करीना कपूर (Kareena Kapoor) की क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा और कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म वाइब आज यानी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में से किस फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है, उसकी जानकारी हम दे रहे हैं। करीना कपूर की दायरा का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब गया है।दायरा का फर्स्ट डे कलेक्शन sacnilk.com के मुताबिक, आज दायरा के 2,281 शोज थे। आज इस फिल्म ने भारत में 90 लाख (नेट) की कमाई की है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.08 करोड़ रहा। करीना कपूर की फिल्म पहले दिन नेट कलेक्शन में 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। यह भी पढ़ें- इन 5 फिल्मों पर है फैंस की नजरें, एक का है बिहार के 'चमत्कारी मंदिर' से कनेक्शनवाइब का फर्स्ट डे कलेक्शन कुणाल खेमू की वाइब की बात करें तो 3,194 शोज में ...